कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.06.2022 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम सुबोधिया बुजुर्ग के फैलहा कुटी में गोवंशीय जानवर लाकर बांधे है जिसको काटकर मांस को बेचने के फिराक में है  इस सूचना पर  थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता  दिखाते हुए ग्राम सुबोधिया बुजुर्ग में दबिश दिया गया जहाँ पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुयी । मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी तथा एक अन्य अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है। घायल अभियुक्त नें  अपना नाम कबूतर उर्फ रूस्तम अली पुत्र नूर मुहम्मद साकिन अहिरौली दुबौली उर्फ शुक्ल नरहवा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज ( बिहार) बताया  जिसको  ईलाज हेतु सीएचसी सुकरौली ले जाया गया। मौके से एक अदद अवैध तमन्चा, एक खोखा कारतूस  व एक जिन्दा कारतूस, 700 रूपये नगद, एक बछडा व जानवर काटने के हथियार बरामद हुए गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2022 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व मु0अ0सं0 153/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही । 

गिरफ्तार अभियुक्त -
1.कबूतर उर्फ रूस्तम अली पुत्र नूर मुहम्मद साकिन अहिरौली दुबौली उर्फ शुक्ल नरहवा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज ( बिहार) 

विवरण बरामदगी- 
1.एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 
2.एक अदद गोवंशीय पशु बछडा 
3.700/- रूपये नगद
4.एक अदद रस्सा करीब 13 फीट, एक अदद लकडी का ठीहा, एक अदद लोहे का दाँव

बरामदगी के बाद कार्यवाहीः-
1.मु0अ0सं0 152/2022 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना अहिरौली बाजार 
2.मु0अ0सं0 153/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

अपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं 163/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशू क्रूरता अधि0 थाना पटहेरवा 
02. मु0अ0सं0 345/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 

गिरफ्तारी करने वाले टीम का नाम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2.व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  
3.हे0का0 वंश गोपाल शर्मा थाना अहिरौली बजार जनपद कुशीनगर 
4.का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 
5.का0 राजेश यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 
6.का0 अनिल यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 
7.का0 तुषार यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर